Search

 
 
 

गुमला में SIR को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

जिले के अरमई स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय सदस्यों, जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों और सभी BLA की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
 

Gumla: जिले के अरमई स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय सदस्यों, जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों और सभी BLA की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

 

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को SIR से जुड़ी प्रक्रियाओं और इसके क्रियान्वयन के तरीकों की जानकारी दी. उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

Uploaded Image

SIR से जुड़ी जानकारी देते विनोद पांडेय

बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह विधायक जिगा सुशरण होरो, जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण तिर्की, केंद्रीय सदस्य कलीम अख्तर, कलिस्ता बरवा, संजीव उरांव, शशि साहू, नुरुल होदा, जिला समिति के आरिफ अंसारी और रंजीत सिंह सरदार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही