Search

 
 
 

Giridih News: जमीन विवाद  में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगारो गांव निवासी 40 वर्षीय इंद्रदेव यादव की जमीन विवाद में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई.
 

Giridih : जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगारो गांव निवासी 40 वर्षीय इंद्रदेव यादव की जमीन विवाद में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने सोमवार रात मंडरो चौक को करीब पांच घंटे तक जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.

 

मिली जानकारी के अनुसार, मंडरो बरवाबाद में जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. 22 मई शुक्रवार की शाम विवाद अचानक हिंसक हो गया और मारपीट में इंद्रदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए उन्हें रांची ले जाया गया , जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.सोमवार की रात शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर दिया. 

 

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और हीरोडीह थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग की. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण समय पर कार्रवाई नहीं हुई, जिससे इंद्रदेव यादव की जान चली गई.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया.

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.इधर, सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को एक सप्ताह के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.इसके बाद देर रात लोगों ने जाम हटाया. फिलहाल गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही