Giridih News: गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी जिला कार्यालय में शीतलपुर के एक दर्जन से अधिक युवाओं ने विभिन्न दलों को छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया है. युवाओं ने कहा कि झामुमो के विकास कार्यों को देखकर हमलोग पार्टी में शामिल हुए. विशाल रवानी के नेतृत्व में झामुमो की सदयस्ता ग्रहण करने वाले युवाओं ने कहा कि भाजपा केवल नफरत की राजनीति करती है.
इसे भी पढ़ें:
सभी युवाओं को झामुमो महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, जिला सह सचिव दिलीप रजक, अभय सिंह, अंकित सहाय, अनुभव सिंह, राकेश गुप्ता, अजीत सिन्हा ने पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल कराया. जेएमएम से जुड़े सभी युवाओ ने पार्टी के लिए मजबूती और निष्ठा से कार्य करने की बात कही और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से रंजीत रवानी, सूजल कुमार, रवि शर्मा, सन्नी चंद्रवंशी, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार, उदयकांत वर्मा, मनोज कुमार, आकाश कुमार, धीरज सिन्हा, राजेश महतो, मोनू कुमार समेत कई युवा शामिल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

