Search

 
 
 

Giridih News : सड़क हादसे में चालक की मौत,जांच में जुटी पुलिस

जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के खरगडीहा पंचायत अंतर्गत खेदुआडीह गांव में आज सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई
 

Giridih: जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के खरगडीहा पंचायत अंतर्गत खेदुआडीह गांव में आज सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो कर वहीं तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया.

 

 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए. हादसे के बाद मौके पर भारी तनाव फैल गया और सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. 

 

बढ़ते तनाव और जाम को देखते हुए जमुआ थाना पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ स्थिति नियंत्रित करने की कोशिशें तेज कर दीं. खरगडीहा के मुखिया सुनील कुमार साव भी घटना स्थल पर मौजूद रहे और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया.पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है. बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH 11AD0199 है. रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की जा रही है और उसके परिजनों तक सूचना देने की तैयारी की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही