Search

 
 
 

Giridih News : शौच के लिए निकले बुजुर्ग दंपती पर जंगली हाथियों का हमला, पति की मौत, पत्नी घायल

Giridih News : परिजनों के अनुसार, मंगरा मांझी रात लगभग 9:30 बजे शौच के लिए घर से निकले थे, और उन्हें रात में साफ दिखाई नहीं देता है जिस कारण उनकी पत्नी भी साथ में गई थीं.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Giridih News : जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के लेडवा मंडरडीह गांव में जंगली हाथियों का कहर फिर से देखने को मिला है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात जंगली हाथियों ने एक वृद्ध दंपती पर हमला कर दिया. घटना में 70 वर्षीय मंगरा मांझी की मौत हो गई, जबकि उनकी 65 वर्षीय पत्नी बड़की देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल महिला का उपचार गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

परिजनों के अनुसार, मंगरा मांझी रात लगभग 9:30 बजे शौच के लिए घर से निकले थे, और उन्हें रात में साफ दिखाई नहीं देता है जिस कारण उनकी पत्नी भी साथ में गई थीं. 

 

इसी दौरान क्षेत्र में विचरण कर रहे पांच-छह जंगली हाथी अचानक उनके पास पहुंच गए और दोनों पर हमला कर दिया. हाथियों के कुचलने से मंगरा मांझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़की देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं.

 

सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन दोनों को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल लाई. वहां चिकित्सकों ने मंगरा मांझी को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़की देवी का इलाज जारी है. 

 

घटना से इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने और क्षेत्रवासियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही