Search

 
 
 

Giridih News: सलैया स्टेशन के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Giridih News: जानकारी के मुताबिक, स्थानीय युवक अपनी मवेशी की तलाश में रेलवे ट्रैक के आसपास पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर ट्रैक पर पड़े वृद्ध के शव पर पड़ी. युवकों ने तत्काल इसकी सूचना समाजसेवी पवन कंधवे को दी. पवन कंधवे ने मामले की जानकारी पचम्बा पुलिस को दी.
 
मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Giridih News: पचम्बा और सलैया स्टेशन के बीच शनिवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि घटना करीब शाम सात बजे की है. साथ ही इस घटना के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से एक पशु को भी टक्कर लगी. 


इसे भी पढ़ें:

 

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय युवक अपनी मवेशी की तलाश में रेलवे ट्रैक के आसपास पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर ट्रैक पर पड़े वृद्ध के शव पर पड़ी. युवकों ने तत्काल इसकी सूचना समाजसेवी पवन कंधवे को दी. पवन कंधवे ने मामले की जानकारी पचम्बा पुलिस को दी.

 
सूचना मिलते ही पचम्बा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को रेलवे ट्रैक से हटाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही