Giridih News : गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने शनिवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों, तकनीकी अनुसंधान की प्रगति व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई.
इसे भी पढ़ें
एसपी ने सभी एसडीपीओ, डीएसपी, पुलिस इंसपेक्टरों व थाना और ओपी प्रभारियों को लंबित कांडों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने महिलाओं के साथ अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और ऐसे मामलों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा. अपराध पर नियंत्रण के लिए रात्रि गश्ती बढ़ाने का भी निर्देश दिया.
एसपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि कोर्ट से प्राप्त वारंट और कुर्की-जब्ती के आदेशों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें. पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन के लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर बिना देरी के पूरा करें. उन्होंने पेशेवर अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया. विभिन्न मामलों में फरार अपराधियों का सत्यापन कर उनके विरुद्ध भी विशेष अभियान चलाने को कहा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

