Search

 
 
 

Giridih News : अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 100 लीटर महुआ शराब जब्त

Giridih News : जिला प्रशासन अवैध शराब का उत्पादन, भंडारण व बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. डीसी ने संबंधित विभागों को सतत निगरानी रखने और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
 
छापेमारी करने पहुंची टीम.

Giridih News : गिरिडीह जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को पचंबा व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने पचंबा, तेलोडीह, परसाटांड़ व बोडो दुर्गा मंदिर के पीछे सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी की. छापेमारी में करीब 100 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई. टीम अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों की पहचान में जुटी है.

 

इसे भी पढ़ें


ज्ञात हो कि जिला प्रशासन अवैध शराब का उत्पादन, भंडारण व बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. डीसी ने संबंधित विभागों को सतत निगरानी रखने और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. छापेमारी टीम में उत्पाद विभाग सदर अंचल के एसआई सुमितेश कुमार व गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही