Search

 
 
 

Giridih News :  बाइक की चपेट में आकर किसान की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग में हीरोडीह थाना क्षेत्र के शिबूडीह में बुधवार को एक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान शिबूडीह निवासी कारु यादव के रूप में हुई.जो खेत में हल जोतकर घर लौट रहे थे.
 

Giridih:  गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग में हीरोडीह थाना क्षेत्र के शिबूडीह में बुधवार को एक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान शिबूडीह निवासी कारु यादव के रूप में हुई.जो खेत में हल जोतकर घर लौट रहे थे. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कारु यादव खेत जोतकर घर लौट रहे थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कारु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोग तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

वहीं हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने मुआवजे व दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गिरिडीह-कोडरमा मुख्य सड़क पर शव रखकर घंटों जाम कर दिया. जाम के चलते दोनों ओर का यातायात बाधित रहा और लंबी कतारें लग गईं.

 

सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गए. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा साथ ही बाइक सवारों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही