Search

 
 
 

Giridih News : दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल

जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा के समीप गुरुवार को दो बाइकों टक्कर में पालगंज निवासी 45 वर्षीय सुजीत कुमार गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका 10 वर्षीय पुत्र मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Giridih: जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा के समीप गुरुवार को दो बाइकों टक्कर में पालगंज निवासी 45 वर्षीय सुजीत कुमार गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका 10 वर्षीय पुत्र मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बच्चे का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है.

 

 

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार गुप्ता अपने पुत्र मनीष के साथ पालगंज से मिठाई खरीदने के लिए बदडीहा गए थे. वहां से वापस लौटने के दौरान कठवारा के पास सामने से आ रही एक बाइक चालक ने अचानक बिना किसी संकेत के मोड़ लिया, जिससे दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी और तत्काल इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया. 

 

इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े गए दूसरे बाइक चालक ने भीड़ का फायदा उठाते हुए बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गया है.सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुजीत कुमार गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मनीष का इलाज जारी है. 

 

मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री तथा दो पुत्रों को छोड़ गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पालगंज गांव में शोक की लहर दौड़ गई.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथादोनों बाइक को जब्त कर दुर्घटना के कारणों की जांच और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही