Giridih News : गिरिडीह के भाजपा नेता मनोज साहू ने गुरुवार को अपने आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया. समारोह में भाजपा के नवनियुक्त मंडल स्तर के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रंजीत राय, उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू, कुंदन सिंह राजपूत बतौर अतिथि मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें
नेताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों व मंत्रियों को सम्मानित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में मंडल स्तर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने की अपील की.
मनोज साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी की ओर से गिरिडीह में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने व पार्टी के कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

