Search

Giridih News : SIR के दौरान महिला BLO से गाली-गलौज व मारपीट, कार्रवाई की मांग पर थाने पहुंचे सभी BLO

Giridih : राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)अभियान के तहत मतदाता सूची के सत्यापन का काम जारी है. इस अभियान में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन व मैपिंग कर रहे हैं. इसी बीच हुट्टी बाजार वार्ड संख्या-25 में काम के दौरान एक महिला BLO के साथ मारपीट और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है. महिला BLO की पहचान रूबी प्रवीण के रूप में हुई है.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े...

जानकारी के अनुसार, रूबी प्रवीण गुरुवार को वार्ड संख्या-25 में मतदाता सत्यापन व मैपिंग का काम कर रही थीं. आरोप है कि इसी दौरान मोहम्मद फैयाज, मोहम्मद अज़ाज़ व मोहम्मद इजाज़ ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट व मोबाइल छीना. साथ ही काम में बाधा डाली. घटना के विरोध में शुक्रवार को सभी BLO गिरिडीह नगर थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. 

BLO का कहना है कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सरकारी दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन काम के दौरान उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. SIR अभियान के तहत घर-घर जाकर सत्यापन और मैपिंग करने के दौरान कई स्थानों पर लोगों का सहयोग नहीं मिल रहा है.

घटना के बाद उनमें डर और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. उनका कहना है कि यदि इस तरह की घटनाएं होती रहीं तो निष्पक्ष और सुचारु रूप से काम करना कठिन हो जाएगा. सभी BLO ने प्रशासन से मांग की है कि SIR कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि वे बिना किसी डर के अपना दायित्व निभा सकें. 

सभी BLO ने  मारपीट, मोबाइल छीनने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल नगर थाना पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही