Search

 
 
 

Giridih News : महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की 'नई दिशा' नीति के तहत होगा पुनर्वास

गिरिडीह पुलिस ने नक्सल-विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भाकपा-माओवादी संगठन की एरिया कमेटी सदस्य अनिता किस्कू उर्फ बबिता का आत्मसमर्पण कराया. महिला नक्सली ने सरकार की 'नई दिशा' नीति के तहत आत्मसमर्पण किया.
 
महिला नक्सली अनिता किस्कू का स्वागत करते एसपी डॉ. बिमल कुमार व अन्य.

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने नक्सल-विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भाकपा-माओवादी संगठन की एरिया कमेटी सदस्य अनिता किस्कू उर्फ बबिता का आत्मसमर्पण कराया. महिला नक्सली ने सरकार की 'नई दिशा' नीति के तहत आत्मसमर्पण किया. यह जानकारी एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी.

 


एसपी ने बताया कि अनिता लंबे समय तक पारसनाथ जोन, लुगू पहाड़ी, झुमरा पहाड़ी व कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय रही है. पुलिस के अनुसार, वह वर्ष 2009 में माओवादी संगठन से जुड़ी थी. उसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में 15 मामले दर्ज हैं. इनमें यूएपीए, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व सीएलए एक्ट के मामले शामिल हैं. 


एसपी ने बताया कि संगठन के भीतर कथित शोषण, पुलिस की लगातार कार्रवाइयों व पति अजय महतो की गिरफ्तारी के बाद अनिका का मनोबल टूटा और उसने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया. उसे झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति "नई दिशा एक नई पहल" के तहत 3 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. इसमें 50 हजार रुपये की सहायता तत्काल दी गई. उसके आवास, भोजन, सुरक्षा, पुनर्वास व कोर्ट में चल रहे मामलों से संबंधित खर्च भी दिए जाएंगे.

 

आत्मसमर्पण के बाद अनिता किस्कू ने नक्सलवाद को गलत रास्ता बताते हुए संगठन में सक्रिय अन्य साथियों से भी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की. कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर सम्मानजनक जीवन जिया जा सकता है. हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही