Search

 
 
 

Giridih News : पीरटांड़ के मवेशी अस्पताल में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Giridih News: पीरटांड़ थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. अस्पताल कर्मियों की सूचना पर गिरिडीह से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
 
अस्पताल से उठता धुआं.

Giridih News : गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित मवेशी अस्पताल में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई. अस्पताल से उठते धुआं देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

 

इसे भी पढ़ें


सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. अस्पताल कर्मियों की सूचना पर गिरिडीह से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.


अस्पताल में रखा फ्रिज, दवाइयां और महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की चपेट में आने की बात कही जा रही है. अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है. प्रशासन की ओर से आग लगने के वास्तविक कारणों और क्षति का आकलन किया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही