Giridih News : गिरिडीह के चैताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के SNCU में शनिवार को पंखे में अचानक आग लग गई. बताया गया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी. अस्पताल में धुआं भर जाने से अफरातफरी मच गई. घटना के बाद परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
इसे भी पढ़ें
SNCU में धुआं भरने की सूचना मिलते ही अस्पताल के कर्मी सक्रिय हो गए. वहां भर्ती सभी बच्चों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाला गया. कर्मियों ने सावधानी बरतते हुए बच्चों को धुएं से दूर किया और उनकी निगरानी शुरू की. समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया.
अस्पताला के डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वहां भर्ती सभी नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे दो नवजातों की स्थिति नाजुक बताई गई है. अन्य नवजात सुरक्षित हैं. नवजातों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.
घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. अस्पताल में बिजली व्यवस्था और उपकरणों की भी जांच की जा रही है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

