Search

 
 
 

Giridih News : पांडेयडीह मोड़ के पास चलती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

गिरिडीह-महेशमुंडा मुख्य मार्ग के पांडेयडीह मोड़ के समीप शनिवार को एक टाटा मैजिक (सीएनजी) वाहन में अचानक आग लग गई. हालांकि चालक ने सूझबूझ से वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे  किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई. लेकिन वाहन और उसमें लदा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया.
 

Giridih :  गिरिडीह-महेशमुंडा मुख्य मार्ग के पांडेयडीह मोड़ के समीप शनिवार को एक टाटा मैजिक (सीएनजी) वाहन में अचानक आग लग गई. हालांकि चालक ने सूझबूझ से वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे  किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई. लेकिन वाहन और उसमें लदा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया.

 

Uploaded Image

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटा मैजिक पटना से एक मोबाइल टावर की सामग्री लेकर गिरिडीह आ रहा था. पांडेडीह मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक वाहन में आग लग गई. घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया. 

 

कुछ ही मिनटों के भीतर दमकल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया. हालांकि आग की तीव्रता के कारण टाटा मैजिक और उसमें रखा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 

 

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारण का पता कर रही है. वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही संभव होगी. चालक मिथलेश कुमार के अनुसार, वाहन सीएनजी पर चल रहा था और प्रारंभिक रूप से माना जा रहा है कि आग सीएनजी सिलेंडर फटने से लगी होगी.  

 

मिथलेश ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि उन्हें वाहन से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी. हालांकि वे अंदर रखा अपना मोबाइल फोन, नकदी और अन्य आवश्यक सामान निकाल पाने में असमर्थ रहे.  उन्होंने कहा कि अब उनके पास घर लौटने तक के लिए पैसे भी नहीं बचे हैं और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही