Search

 
 
 

Giridih News : होटल-मिठाई दुकानों में फूड सेफ्टी टीम की जांच, मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट

Giridih News: टीम ने बदडीहा स्थित भदानी स्वीट्स से लड्डू का नमूना लिया. वहीं, समोसा तलने में इस्तेमाल किए जा रहे तेल की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर 12 लीटर तेल नष्ट कराया.
 
होटल में जांच करती टीम.

Giridih News : गिरिडीह जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्योहारों को देखते हुए जिले के होटलों व मिठाई दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया. टीम ने गिरिडीह शहर के बदडीहा व पचंबा, पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन व चिरकी तथा धनवार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया.

 

इसे भी पढ़ें


टीम ने बदडीहा स्थित भदानी स्वीट्स से लड्डू का नमूना लिया. वहीं, समोसा तलने में इस्तेमाल किए जा रहे तेल की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर 12 लीटर तेल नष्ट कराया. मधुबन व पीरटांड़ में पनीर, दूध व मसालों की जांच की गई. जांच में इनकी गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई.


चिरकी के न्यू कावेरी रेस्टोरेंट, छाया रेस्टोरेंट, स्वागत रेस्टोरेंट, एसके रेस्टोरेंट, साहू स्वीट्स, गौरव होटल व निशा स्वीट्स सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में पनीर, खोआ, मसाले, सॉस, लड्डू व बुंदिया की जांच की गई. छाया स्वीट्स के किचन में साफ-सफाई की कमी मिलने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया.


पचंबा क्षेत्र के नर्मदा धाम मिष्ठान भंडार में मिल्क केक व पेड़ा की जांच में स्टार्च पाए जाने पर 1.5 किलो मिल्क केक व एक किलो पेड़ा नष्ट कराया. गली कैफे, जय जमामू माता मिष्ठान, श्री साईं स्वीट्स व केडिया स्वीट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों में पनीर, खोवा, मिल्क केक, लड्डू, बुंदिया व जलेबी की जांच की गई.


टीम ने धनवार में 16 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. बिना वैध खाद्य लाइसेंस के कारोबार करने के आरोप में 7 कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया. मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 9.5 किलो छेना की मिठाई नष्ट कराई गई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही