Search

 
 
 

Giridih News : पारसनाथ में वन विभाग की कार्रवाई, अवैध क्वार्ट्ज लदा हाइवा जब्त

जिले के पारसनाथ वन क्षेत्र में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध क्वार्ट्ज पत्थर के कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा इलाके में छापेमारी कर अवैध क्वार्ट्ज लदे एक 16-चक्का हाइवा जब्त किया गया है. वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन और तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : जिले के पारसनाथ वन क्षेत्र में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध क्वार्ट्ज पत्थर के कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा इलाके में छापेमारी कर अवैध क्वार्ट्ज लदे एक 16-चक्का हाइवा जब्त किया गया है. वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन और तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है.

 

Uploaded Image

 

मिली जानकारी के अनुसार, डीएफओ मनीष तिवारी के निर्देश पर पारसनाथ रेंज के रेंजर एस.के. रवि के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की. टीम ने खुखरा क्षेत्र से भारी मात्रा में क्वार्ट्ज पत्थर से लदा वाहन कब्जे में ले लिया.  जब्त हाइवा को पारसनाथ रेंज कार्यालय लाया गया है, जहां उसकी कागजात और खनिज की वैधता की जांच की जा रही है.

 

वन विभाग ने बताया कि अब इसके पीछे सक्रिय गिरोहों की पहचान, पत्थर निकाले जाने का स्थान और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.  जांच के दायरे में वाहन मालिक, चालक, खनन कराने वाले और पूरे ट्रांसपोर्ट रूट को शामिल किया जा रहा है. 

 

Uploaded Image

 

अधिकारियों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ वन एवं खनन कानूनों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि पारसनाथ वन क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिलती रही हैं, बावजूद इसके माफिया वन संपदा का दोहन करते रहे. 

 

वन विभाग की यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध कारोबारियों के लिये सख्त संदेश है बल्कि यह स्पष्ट संकेत भी देती है कि जंगलों में खनन माफियाओं की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वन अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन, वन संपदा की तस्करी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. 

 

विभाग का कहना है कि किसी भी कीमत पर जंगलों की संपदा की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही