Ranchi: आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में 13 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक करेंगी. इसमें देवघर, दुमका, रेल धनबाद और जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे.
पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों को 10 जुलाई तक श्रावणी मेला की तैयारियों की अद्यतन रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन समेत अन्य तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. साथ ही विशेष शाखा, रेल, तकनीकी एवं संचार सेवा और गृहरक्षक एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को भी बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment