Search

 
 
 

Jamshedpur News : आपसी विवाद  में परिवार पर हमला, सात नामजद समेत कई पर FIR

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि कुछ लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला किया.
 

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि कुछ लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला किया. इस मामले में पीड़ित बाढ़ो साव की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों सहित 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

 

पुलिस के अनुसार, बाढ़ो साव, निवासी निर्मल नगर, साकची, के आवेदन के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 191(2), 115(2), 118(1), 333 और 351(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

 

प्राथमिकी में श्री भगवान साव, मनोज साव, गोपाल साव, नन्दलाल साव, बजरंगी साव, राहुल साव और गोलू साव को नामजद आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा घटना में 5-6 अन्य अज्ञात लोगों के शामिल होने का भी आरोप लगाया गया है.

 

शिकायत में कहा गया है कि सभी आरोपी एक साथ घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया. घटना के बाद पीड़ित ने सीतारामडेरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस केस की जांच की जिम्मेदारी एएसआई हरिनन्दन करमाली को सौंपी गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही