Search

 
 
 

Giridih News : हीरोडीह में आरा मिल पर वन विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त

Giridih News: वन सुरक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बंगारों गांव में आरा मिल का संचालन हो रहा है. इसके बाद आरा मिल पर छापेमारी कर वहां से अवैध लकड़ियां व उपकरण जब्त किए गए.
 
जब्त लकडी.

Giridih News : गिरिडीह जिला वन विभाग की टीम ने हीरोडीह थाना क्षेत्र के बंगारों गांव में चल रही अवैध आरा मिल पर छापेमारी की. टीम ने वहां भारी मात्रा में अवैध लकड़ियां व कटाई के उपकरण जब्त किए हैं. यह जानकारी वन सुरक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार ने दी.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बंगारों गांव में आरा मिल का संचालन हो रहा है. इसके बाद आरा मिल पर छापेमारी कर वहां से अवैध लकड़ियां व उपकरण जब्त किए गए. उन्होंने कहा कि जंगलों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. अवैध आरा मिलों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध लकड़ी कारोबारियों में दहशत है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही