Search

Giridih News :दिल्ली में NEET छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में गिरिडीह कांग्रेस का धरना

Giridih : नई दिल्ली में NEET छात्र-छात्राओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की कथित बर्बरता के विरोध में गिरिडीह जिला कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना आयोजित किया. यह धरना गुरुवार को टावर चौक पर किया गया. धरना संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की तीखी निंदा की और मांग रखी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें.
 
इसे भी पढ़े...

कांग्रेस ने कहा कि परीक्षा में हुई अनियमितताएं व व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तुरंत चर्चा हो और उन व्यवस्थागत कमियों से पैदा हुए संकट के लिए जवाबदेही तय की जाए. इसके साथ ही नई दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान दर्ज सभी FIR व आपराधिक मामलों को तुरंत वापस लेने की भी मांग की गई.

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार कर लोकतंत्र की आत्मा को चोट पहुँचा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता हक और लोकतंत्र की इस लड़ाई में छात्रों के साथ खड़ा रहेगा.

धरने की अध्यक्षता अशोक विश्वकर्मा ने की वहीं मौके पर धनंजय सिंह, मो. समीम अख्तर, लड्डू खान, मंजूर अंसारी, सुलेमान अख्तर, बेलाल हुसैनी, सरफराज अंसारी, गोलू खान, राजेश तुरी, शाहनवाज आलम व लक्ष्मण यादव सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही