Search

 
 
 

Giridih News : गिरिडीह पुलिस को मिले 32 नए वाहन, डीसी-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गिरिडीह जिला पुलिस को 32 नए वाहन मिले हैं. पपरवाटांड़ स्थित नई पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ. बिमल कुमार ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया.
 
वाहन को थाना के लिए रवाना करते डीसी व एसपी.

Giridih : गिरिडीह जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और आपातकालीन सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए जिला पुलिस को 32 नए वाहन मिले हैं. पपरवाटांड़ स्थित नई पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित समारोह में डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ. बिमल कुमार ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया.

 


डीसी ने कहा कि डायल-112 के तहत मिले नए वाहनों से आपातकालीन स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित होगी. इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी.


एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि सभी वाहन आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. इनके माध्यम से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण के साथ जन-सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी. मौके पर डीएसपी नीरज सिंह, डीएसपी आरके राणा, एसडीपीओ जितवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, पंचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही