Search

 
 
 

Giridih News :  रजिस्ट्री ऑफिस बना रणक्षेत्र, जमीन विवाद में जमकर हुई मारपीट व धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

गिरिडीह रजिस्ट्री ऑफिस परिसर मंगलवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. यहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और धक्का-मुक्की हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 

Giridih :  गिरिडीह रजिस्ट्री ऑफिस परिसर मंगलवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. यहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और धक्का-मुक्की हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते और हंगामा करते नजर आ रहे हैं. घटना के दौरान रजिस्ट्री ऑफिस परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागते दिखे.

 

बताया जा रहा है कि जमीन की खरीद-बिक्री और मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. इसी दौरान रजिस्ट्रेशन कार्यालय पहुंचने पर विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई. लोगों के बीच-बचाव के बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया.

 

लेकिन मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोग प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि रजिस्ट्री ऑफिस में जमीन विवाद को लेकर आए दिन तनाव की स्थिति बनी रहती है.

 

हालांकि मामले को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही