- अभाविप कार्यकर्ता मंटू मुर्मू की कथित पिटाई का मामला
Giridih News : झारखंड के गिरिडीह शहर में पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कार्यकर्ता मंटू मुर्मू की कथित पिटाई का मामला सामने आया था. इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को समन भेजा है. आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने उन्हें 28 अक्टूबर को रांची स्थित न्यू सर्किट हाउस में संबंधित दस्तावेजों के साथ बुलाया है.
इसे भी पढ़ें
अभाविप कार्यकर्ता मंटू मुर्मू के अनुसार, संगठन ने 21 अगस्त को झारखंड के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया था. वह गिरिडीह के झंडा मैदान में इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसी दौरान उनकी पिटाई की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिडीह एसपी ने आयोग को भेजे अपने लिखित जवाब में गुमराह किया है.
मुर्मू ने बताया कि सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में अभाविप ने राज्यव्यापी आंदोलन किया था. आयोग में मामले की अगली सुनवाई व जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

