Giridih News: गिरिडीह जिले के युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने 2 से 4 अक्टूबर तक मोहन आहूजा इंडोर स्टेडियम, जमशेदपुर में आयोजित Yonex Sunrise Jharkhand State Mini (U-11) एवं Sub-Junior (U-13) Badminton Championship-cum-Selection Trial 2026 में ट्विंकल और काश्वी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रौशन किया.
इसे भी पढ़ें:
ट्विंकल कुमारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है. बालिका क्रीड़ा किसलय केंद्र, गिरिडीह की खिलाड़ी ट्विंकल कुमारी ने अंडर-11 बालिका एकल वर्ग में उपविजेता (Runner-Up) का स्थान प्राप्त किया. वहीं ट्विंकल कुमारी एवं स्नेहा प्रिया की जोड़ी ने अंडर-11 बालिका युगल वर्ग में भी उपविजेता रही.
इसी क्रम में डे बोर्डिंग बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र, गिरिडीह की खिलाड़ी काश्वी कृष्णा ने अंडर-13 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका एकल में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया. इसके साथ ही काश्वी कृष्णा ने बालिका युगल वर्ग में विजेता का खिताब अपने नाम किया. काश्वी कृष्णा का भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है.
दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होने से जिले में बैडमिंटन खेल के प्रति युवा खिलाड़ियों में उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हुआ है. जिला खेल पदाधिकारी, गिरिडीह की ओर से सभी विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

