Search

 
 
 

Giridih News : एक दिन में तीन थाना क्षेत्रों में महिलाओं की चेन छिनतई व चोरी,असुरक्षा का माहौल

Giridih : शहर में कल शनिवार तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी व छिनताई की घटना हुई है. जिसमें चोरों ने कूलर व महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनतई की है. घटना नगर थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड,बरगंडा और मुफस्सिल थाना क्षेत्र व पचंबा थाना क्षेत्र में हुई.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : शहर में कल शनिवार तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी व छिनताई की घटना हुई है. जिसमें चोरों ने कूलर व महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनतई की है. घटना नगर थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड,बरगंडा और मुफस्सिल थाना क्षेत्र व पचंबा थाना क्षेत्र में हुई.  

 

 

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

 

बता दें कि शहर में चोरी और छिनतई की घटना इतनी बढ़ गई है की शनिवार को शहर के तीन थाना क्षेत्रों में चोरों व छिनताई की घटना हुई. लेकिन सिर्फ नगर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े कूलर चोरी की घटना में दुकानदारों की तत्परता से चोर को पकड़ा गया.

 

Uploaded Image

 

 

बाकी तीन अलग-अलग नगर थाना के बरगंडा में  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में व पचंबा थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में कल शाम महिलाओं को निशाना बनाते हुए उच्चकों ने गले से सोने का चैन छीनकर फरार हो गए.

 

पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड में चोरी की हुई है, जहां श्री श्याम म्यूजिकल स्टोर से एक चोर दिन दहाड़े कूलर चोरी करके भाग रहा था. जिसे स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए 300 मीटर दौड़ कर चोर को पकड़ा.

 

वहीं दूसरी घटना में नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा में नेता प्रतिपक्ष बाबू लाल मरांडी के आवास के समीप की है, जहां इवनिंग वॉक पर निकली महिला आशा देवी के गले से उच्चकों ने 4 लाख की कीमत के सोने की चेन छीनकर फरार हो गए.

 

तीसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सिहोडीह निवासी संगीता देवी के साथ हुई, जहां दो बाइक सवार उचक्कों ने हेलमेट पहन कर आए और महिला के सोने का चेन छीनकर फरार हो गए. जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए थी.

 

चौथी घटना पचंबा थाना क्षेत्र की कृष्णानगर की है जहां एक महिला अपने बच्चों को ट्यूशन छोड़ने निकली थी. वापस आने के क्रम में यहां भी बाइक सवार दो उच्चको ने महिला को निशाना बनाकर सोने की चेन झपट कर वहां से फरार हो गए. 

 

वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है. महिलाएं घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करने लगी है. कि कब कौन किस तरफ से आएगा और उनसे छिनताई करके चला जाएगा. अभी के दौर में ऐसी घटना लोगों की कमाई और जमापूंजी को उच्चके एक झटके में ले उड़ते है. अब देखना है कि ऐसी घटनाओं पर कब अंकुश लगता है और कब अपराधी पकड़े जाएंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही