Search

 
 
 

Giridih News : तिसरी में दुकान में सेंधमारी कर लाखों का सामान चोरी

खंड के गुमगी बाइपास सड़क पर स्थित विशाल इंटरप्राइजेज नामक दुकान रविवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया. चोर दुकान के पिछले हिस्से का प्लाई का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे.
 
दुकान के पास जुटी भीड़ व जांच करने पहुंची पुलिस.

Giridih : गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के गुमगी बाइपास सड़क पर स्थित विशाल इंटरप्राइजेज नामक दुकान रविवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया. चोर दुकान के पिछले हिस्से का प्लाई का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और रेफ्रिजरेटर, इन्वर्टर‑बैटरी सहित अन्य कीमती सामा की चोरी कर ली.

 


दुकान संचालक विशाल कुमार के पिता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि रविवार की देर शाम दुकान बंद कर वे घर चले गए थे. सोमवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने पास के खेत में फेंका हुआ रेफ्रिजरेटर देखा और इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचने पर दुकान का शटर खोलने पर अंदर का सामान गायब पाया गया. 


दुकान के पिछले हिस्से में लगा प्लाई का दरवाजा कुछ स्थानों से उखड़ा हुआ था. चोर उसी रास्ते से अंदर घुसे थे. ग्रामीणों व पुलिस का अनुमान है कि इतने भारी सामान को ले जाने के लिए चोरों ने मालवाहक वाहन का इस्तेमाल किया होगा. 


सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर दल‑बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. आसपास के ग्रामीणों व दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.घटना स्थल से शराब व पानी की बोतलें बरामद हुई हैं, जिससे शक है कि चोरों ने पहले वहीं बैठकर शराब पी होगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही