Search

 
 
 

Giridih News : विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने का माध्यम है ग्रामसभा- डीसी

Giridih News: डीसी ने कहा कि ग्रामसभा ग्रामीण विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने का माध्यम है. उन्होंने ग्रामीणों से ग्रामसभा में भागीदारी सुनिश्चित करने व योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.
 
कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीसी रामनिवास यादव व अन्य.

Giridih News : गिरिडीह की तेलोडीह पंचायत में शुक्रवार को विशेष ग्रामसभा व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य Reform Utsav को People’s Plan Campaign (PPC) के साथ जोड़ना था. समारोह का उद्घाटन डीसी रामनिवास यादव, केंद्र सरकार के भूमि संसाधन विभाग के उप सचिव अजीत कुमार व एसपी डॉ. बिमल कुमार ने दीप जलाकर किया.

 

इसे भी पढ़ें

 

 डीसी ने कहा कि ग्रामसभा ग्रामीण विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने का माध्यम है. उन्होंने ग्रामीणों से ग्रामसभा में भागीदारी सुनिश्चित करने व योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.


केंद्र सरकार के उप सचिव अजीत कुमार ने Reform Utsav के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने भूमि अभिलेखों के आधुनिकीकरण, SVAMITVA, जल संरक्षण व पंचायत स्तर पर प्रभावी योजना निर्माण में जनभागीदारी पर जोर दिया. इसके बाद उन्होंने खावा, बुधुडीह, मेदनीसारे व करनपुरा की ग्रामसभाओं का भ्रमण कर लाभुकों से सीधा संवाद किया.


कार्यक्रम में ग्रामीणों को SVAMITVA, जल संचय, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, DILRMP, PMKSY, One Nation One Ration Card सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही