Search

 
 
 

Giridih News :  जनसंख्या स्थिरता अभियान का भव्य उद्घाटन, 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलाया जाएगा

विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला स्वास्थ्य समिति ने आज MCH, चैताडीह में जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026 का उद्घाटन किया.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला स्वास्थ्य समिति ने आज MCH, चैताडीह में जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026 का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. 

 

 

यह अभियान 11 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक चलेगा. राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष की थीम है जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल.अभियान के तहत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व और किशोर स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 

 

Uploaded Image

इसके साथ ही जिले व सभी प्रखंडों में व्यापक जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा. जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता केवल स्वास्थ्य का नहीं, बल्कि सामाजिक व आर्थिक विकास का भी आधार है और लोगों से परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया. उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक दंपति को सही जानकारी व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है. 

 

सिविल सर्जन व चिकित्सा पदाधिकारी ने परिवार नियोजन के साधन, जन्मांतराल व सुरक्षित मातृत्व पर जानकारी दी. कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान भी किया गया.कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला आरसीएच पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, चिकित्सकगण, एएनएम, सहिया, बीटीटी, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही