Giridih News : चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर मंगलवार को गिरिडीह केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा झंडा मैदान से निककर जेपी चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर चौक, बरगंडा चौक और मधुबन वेजिज होते हुए विवाह भवन पहुंचकर संपन्न हुई.
इसे भी पढ़ें
शोभायात्रा की शुरुआत पुराना जेल परिसर स्थित भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा की आरती के बाद हुई. इसमें कायस्थ महापरिवार के महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे. समाज के लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते और भगवान चित्रगुप्त के जयकारे लगाते चल रहे थे.
इस मौके पर केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति के संयोजक चुन्नूकांत, प्रकाश सहाय, कृष्णा प्रसाद, पीके दत्ता, सतीश कुंदन, नवीन सिन्हा, शिवेंद्र, चंद्र मोहन प्रसाद, तनूजा सहाय, डॉ. पुष्पा सिन्हा, राजेश सिन्हा, बिकास सिन्हा, संजीव नाथ धुल्लू, टिंकू, नीलू सिन्हा, प्रदीप जमुवार, शंकर सिन्हा समेत समाज के सैकड़ों महिला व पुरुष मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

