Search

 
 
 

Giridih News : अनशन पर बैठे ABVP के दो छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती

Giridih News : तबीयत खराब होने के बाद कॉलेज परिसर में ही डॉक्टरों की टीम ने दोनों छात्र नेताओं की जांच की और उन्हें सलाइन चढ़ाया. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज और निगरानी के लिए दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी.
 
अनशन पर बैठे एबीवीपी के छात्र नेता व अन्य.

Giridih News : गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा. कॉलेज परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे ABVP के जिला संयोजक नीरज चौधरी व SFS के सह संयोजक अनीश रॉय की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई.

 

इसे भी पढ़ें


तबीयत खराब होने के बाद कॉलेज परिसर में ही डॉक्टरों की टीम ने दोनों छात्र नेताओं की जांच की और उन्हें सलाइन चढ़ाया. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज और निगरानी के लिए दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी. 


इसके बाद दोनों छात्र नेताओं को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. छात्र  नेताओं का आरोप है कि गिरिडीह कॉलेज में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं. संगठन ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य समेत संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और कॉलेज में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की गई.


आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा. वहीं, ABVP के समर्थन में भाजपा के नेता भी कॉलेज परिसर पहुंचे और भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेताओं से मुलाकात कर समर्थन जताया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही