Search

 
 
 

Giridih News :  अफेयर के शक में पति ने की थी हत्या, नवविवाहिता हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा

गिरिडीह पुलिस ने नवविवाहिता हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा कर दिया है. दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर के शक में पति ने अपनी पत्नी की हत्या की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति मुन्नालाल किस्कू (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी डुमरी एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी है.
 

Giridih :  गिरिडीह पुलिस ने नवविवाहिता हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा कर दिया है. दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर के शक में पति ने अपनी पत्नी की हत्या की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति मुन्नालाल किस्कू (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी डुमरी एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी है. 

 

जानकारी के अनुसार, पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरकटवा नाला से एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया गया. पीरटांड़ थाना में दर्ज कांड संख्या 23/26 को एसपी डॉ. बिमल कुमार ने गंभीरता से लिया और डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आबीद खान के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की. गठित टीम ने सघन अनुसंधान कर महज 12 घंटे में मामले का उद्भेदन किया और आरोपी पति मुन्नालाल किस्कू को दबोच लिया. 

 

डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी शादी 9 मार्च को पड़ोस के गांव भावनपुर की लड़की से हुई थी. विवाह के बाद उसे संदेह हुआ कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक से बातचीत करती है. घटना के दिन मृतका के मोबाइल पर अन्य युवक का कॉल आने पर आरोपी आवेश में आ गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. 

 

हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को हरकटवा नाला में छिपा दिया और लौटकर सामान्य व्यवहार किया. छापेमारी दल में एसडीपीओ आबिद खान, थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस सदस्य शामिल थे. फिहलाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही