Giridih News: जिले के उत्पाद विभाग और पुलिस संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर गिरिडीह जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित ग्राम महादेवडीह में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने थाना गांडेय निवासी देबू मरांडी के मिट्टी के घर में संचालित अवैध विदेशी शराब निर्माण की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है. छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब एवं निर्माण सामग्री जब्त किया है.
इसे भी पढ़ें:
इसके अलावा घटनास्थल से विभिन्न ब्रांडों की सीलबंद बोतलों में तैयार अवैध विदेशी शराब, ड्रमों में तैयार कर रखी गई लगभग 300 लीटर रंगीन विदेशी शराब, अवैध स्पिरिट, खाली बोतलें, ढक्कन, चिपकाए जाने वाले होलोग्राम, लेबल, कैरामेल सहित शराब निर्माण एवं पैकेजिंग में प्रयुक्त अन्य सामग्रियां जब्त की गईं.
मामले में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं अवैध शराब निर्माण से जुड़े नेटवर्क की जांच में पुलिस जुटी हुई है. इस मामले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद निवासी अभिषेक कुमार की संलिप्तता सामने आई है, जो फिलहाल फरार है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

