Search

 
 
 

Giridih News : नशामुक्त गिरिडीह बनाने की पहल, युवाओं ने खेलों के माध्यम से दिया संदेश

डीसी रामनिवास यादव ने युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं.
 
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि.

Giridih : गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत गुरुवार को गिरिडीह स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ व रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. 

 

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं व खिलाड़ियों के बीच नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना व मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जन जागरूकता फैलाना था. इस प्रतियोगिता में आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र, डे-बोर्डिंग बैडमिंटन प्रशिक्षण केन्द्र व क्रीड़ा किसलय प्रशिक्षण केन्द्र के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. 

 

अंडर-12, अंडर-14 व अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों (बालक-बालिका दोनों) ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाया. क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया. उन्होंने कहा कि डीसी के मार्गदर्शन में जिले भर में नशामुक्ति जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. 

 


इसके बाद रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया. आयोजन के दौरान प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ भाईचारे व खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला. इस मौके पर डीसी रामनिवास यादव ने युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही