Search

 
 
 

Giridih News : गोलगप्पा कांड की जांच तेज, बजटो गांव पहुंची एसआईटी

पुलिस की विशेष जांट टीम (एसआईटी) बजटो गांव पहुंची और पूरे मामले की बारीकी से जांच की. टीम में एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव समेत अन्य अधिकारी शामिल थे. टीम ने मुखिया, जनप्रतिनिधियों, पीड़ित परिवारों व ग्रामीणों से पूछताछ की.
 
ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी व अन्य.

Giridih : गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव में पिछले दिनों विषाक्त गोलगप्पे (गुपचुप) खाने से 7 साल के एक बच्चे की मौत हो गई थी. वहीं करीब 49 लोग बीमार हो गए थे. पुलिस प्रशासन ने इस मामले में जांच तेज कर दी है. 

 

पुलिस की विशेष जांट टीम (एसआईटी) शुक्रवार को गांव पहुंची और पूरे मामले की बारीकी से जांच की. टीम में एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव समेत अन्य अधिकारी शामिल थे. टीम ने मुखिया, जनप्रतिनिधियों, पीड़ित परिवारों व ग्रामीणों से पूछताछ की. 

 

 

अधिकारियों ने यह जानने की कोशिश की कि लोगों ने गुपचुप कब खाया और कितनी देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. फूड इंस्पेक्टर ने सैंपल रिपोर्ट व अस्पताल के दस्तावेजों की भी जांच की. ज्ञात हो कि आरोपी गुपचुप विक्रेता ओभी लाल रजक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.


हिन्दी न्यूज, Hindi News ,  Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही