Search

 
 
 

Giridih News :  दिशोम गुरू की पत्नी व सीएम हेमंत की मां रूपी सोरेन के निधन पर JMM का श्रद्धांजलि सभा

Giridih News :  इस अवसर पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा ने दिवंगत रूपी सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर श्वेता शर्मा ने कहा कि रूपी सोरेन ने परिवार और संगठन दोनों को हमेशा मजबूती दी. उनके जाने से झामुमो परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है.
 
जेएमएम कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

Giridih News :  झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में पार्टी की केंद्रीय उपाध्यक्ष, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. 

 

इसे भी पढ़ें

 

इस अवसर पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा ने दिवंगत रूपी सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर श्वेता शर्मा ने कहा कि रूपी सोरेन ने परिवार और संगठन दोनों को हमेशा मजबूती दी. उनके जाने से झामुमो परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है. 

 

मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी. साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही