Search

 
 
 

Giridih News: उच्च शिक्षा मंत्री से मिला झामुमो छात्र मोर्चा, JAC कम्पार्टमेंट रिजल्ट शीघ्र घोषित की मांग की

झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सुद्विय कुमार सोनू से मुलाकात कर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 12वीं की स्क्रूटनी और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा के परिणाम समय पर न जारी किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सुद्विय कुमार सोनू से मुलाकात कर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 12वीं की स्क्रूटनी और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा के परिणाम समय पर न जारी किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की. 

Uploaded Image

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि JAC से समन्वय स्थापित कर परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जाएं और राज्य के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों को निर्देश दिए जाएं ताकि परिणाम आने तक छात्रों के नामांकन में विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके. छात्र नेताओं ने बताया कि देरी के कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य अनिश्चित हो गया है क्योंकि अधिकतर कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया बंद होने की कगार पर है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने कहा कि यदि परिणाम और परीक्षा की तारीखों की घोषणा में और विलंब रहा तो कई विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद हो सकता है और उन्हें आगे के नामांकन मिलने में गंभीर समस्या आएगी. उच्च शिक्षा मंत्री सुद्विय कुमार सोनू ने छात्र प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि स्क्रूटनी का रिजल्ट और कम्पार्टमेंटल परीक्षाएं शीघ्र करवाई जाएंगी.

 

मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग और JAC के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि किसी भी विद्यार्थी का भविष्य परिणाम में देरी के कारण प्रभावित न हो. उन्होंने यह भी कहा कि कम्पार्टमेंटल और स्क्रूटनी के छात्र-छात्राओं को नामांकन से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा.

 

झारखंड छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने कहा, “हम किसी भी कीमत पर छात्रों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे.” मौके पर जिला उपाध्यक्ष रोहित मंडल, रौनक मिश्रा, जिला संगठन मंत्री बिट्टू कुमार, जेबा नाज़, अंकित कुमार, जिला सह सचिव डब्ल्यू. यादव, राज पांडे, रोहित गुप्ता, खुशबू कुमारी, रंजन वर्मा, सागर सहित कई छात्र-छात्राएं (उमा, पूजा, लक्ष्मी, सोनाली, करीना, कोमल) और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही