Search

 
 
 

Giridih News : खनिज संशोधन बिल के खिलाफ 28 पंचायतों में आंदोलन करेगा झामुमो, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Giridih News : केंद्र सराकार के खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो ने गिरिडीह जिले में जन जागरूकता अभियान तेज कर दिया है. बिरनी प्रखंड में हुई पार्टी की बैठक में नेताओं ने कहा कि यह कानून झारखंड के हितों को ठेस पहुंचाएगा.
 
पीएम मोदी का पुतला दहन करते झामुमो कार्यकर्ता.

Giridih News : केंद्र सराकार के खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो ने गिरिडीह जिले में जन जागरूकता अभियान तेज कर दिया है. बिरनी प्रखंड में हुई पार्टी की बैठक में नेताओं ने कहा कि यह कानून झारखंड के हितों को ठेस पहुंचाएगा. निर्णय लिया गया कि प्रखंड की सभी 28 पंचायतों में ग्राम स्तर पर केन्द्र सरकार के खिलाफ आन्दोलन किया जाएगा.

गिरिडीह की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


बैठक के बाद प्रखंड मुख्यालय के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन भी किया गया. झामुमो केन्द्रीय समिति के सदस्य दिलीप मंडल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने यह विधेयक लाकर संघीय व्यवस्था पर प्रहार किया है. राज्यों को उपनिवेश बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यह इस काले कानून के खिलाफ झारखंड की जनता सड़क पर उतरेगी.


झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने झारखंडियों पर नया अत्याचार थोप दिया है. जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि खनिज संशोधन विधेयक से राज्य सरकार को हजारों करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान होगा और कई योजनाओं के बंद होने का खतरा है.


मौके पर नारायण पाण्डेय ने भी विचार रखे. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मजीद अंसारी, कृष्ण मुरारी प्रसाद सिन्हा, राजू अंसारी, बहादुर कुशवाहा, संतोष पासवान, फागू मांझी, रिजवी अंसारी, प्रमोद सिंह, तैयब अली, नौशाद अंसारी, युगन मंडल, सेवा दास, हैदर अंसारी, मोहन पासवान, गौरव पाण्डेय, सीताराम पासवान सहित अन्य मौजूद थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही