Search

 
 
 

Giridih News:  झंडा मैदान में रोजगार मेले का हुआ आयोजन, डीसी ने स्टॉलों का किया निरीक्षण

झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, गिरिडीह के झंडा मैदान में रोजगार मेला-2026" का आयोजन किया गया.
 

Giridih: झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, गिरिडीह के झंडा मैदान में रोजगार मेला-2026" का आयोजन किया गया. मेले का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों से सीधे जोड़ना था.

Uploaded Image

कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त रामनिवास यादव, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर, सुमित कुमार एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों ने रोजगार मेले का अवलोकन किया तथा विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों से संवाद भी किया.


इसे भी पढ़ें:

 

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है. ऐसे रोजगार मेले युवाओं और नियोजकों के बीच एक प्रभावी मंच का कार्य करते हैं, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को उनकी क्षमता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है. उन्होंने युवाओं से कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया.

 

इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने भाग लेते हुए अपनी आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न किए. मेले में बड़ी संख्या में जिले के युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. 82 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया, जबकि 90 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर आगामी चरण की प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही