Search

 
 
 

Ramgarh News : उत्पाद विभाग की छापेमारी में अवैध शराब व बीयर बरामद, एक गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को रामगढ़ शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कल्याणी लाइन होटल, कुशवाहा लाइन होटल व अन्य संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की गई. इसमें 6.66 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व 10 लीटर बीयर जब्त की गई.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ उत्पाद विभाग की टीम.

Ramgarh : रामगढ़ डीसी के निर्देश जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है. उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को रामगढ़ शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कल्याणी लाइन होटल, कुशवाहा लाइन होटल व अन्य संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की गई. इसमें 6.66 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व 10 लीटर बीयर जब्त की गई.

 

 

टीम ने अवैध शराब के धंधे में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग के अधिकारी ने  स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन, भंडारण व बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही