Giridih News : गांडेय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को गिरिडीह पहुंचीं. दौरे के क्रम में वह गांडेय विधानसभा क्षेत्र के छठ घाटों और विकास योजनाओं का जायजा लेंगी. गिरिडीह पहुंचने पर सर्किट हाउस में मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह व श्वेता शर्मा ने उनका स्वागत किया.
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सेनादोनी स्थित तालाब और लेदा छठ घाट का निरीक्षण करेंगी. इसके बाद पंडरी के मुस्लिम टोला में ग्रामीणों से मुलाकात करेंगी. वहीं, दासडीह पंचायत और गांडेय प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित छठ घाटों का जायजा लेंगी.
इसके बाद वह मेदनीसारे पंचायत के रुक्कोटांड़ उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगी. वहीं, महुदा मोड़ के गांधी नगर में नदी में डूबने से जान गंवाने वाले तीन बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगी. पर्वतपुर पंचायत के सिमराकुदर में मांझी परगना और सामाज के गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

