Search

 
 
 

Giridih News : धनवार में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है. धनवार में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ इसी दिशा में एक कदम है.
 
विद्यार्थियों से संवाद करतीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी.

Giridih : गिरिडीह जिले के धनवार में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ किया गया. साथ ही नव नामांकित विद्यार्थियों के स्वागत समारोह का आयोजन भी किया गया. इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने किया. उनके साथ गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव भी थे. 

 

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है. धनवार में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ इसी दिशा में एक कदम है. यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, आधुनिक संसाधन व बेहतर अवसर प्रदान करेगा. केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से धनवार एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उन्हें बड़े शहरों में पलायन नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया.

 

डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि धनवार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना एक सराहनीय व ऐतिहासिक पहल है. फिलहाल विद्यालय का संचालन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शुरू किया गया है. अगले दो वर्षों के भीतर विद्यालय का अपना अत्याधुनिक भवन बनकर तैयार हो जाएगा. उन्होंने आश्वस्त किया कि नामांकन प्रक्रिया में निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें एवं अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने का प्रयास होगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही