Search

 
 
 

राज्यसभा की आखिरी रात: किसी के आंगन चांदनी, किसी के हिस्से अंधेरा

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले की आखिरी रात में राजधानी का सियासी तापमान चरम पर है. मतदान में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने विधायकों को साधने और चुनावी गणित को मजबूत करने में पूरी ताकत झोंक दी है. एक ओर एनडीए के विधायक होटल रेडिसन ब्लू में डेरा डाले हुए हैं,
 

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले की आखिरी रात में राजधानी का सियासी तापमान चरम पर है. मतदान में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने विधायकों को साधने और चुनावी गणित को मजबूत करने में पूरी ताकत झोंक दी है. एक ओर एनडीए के विधायक होटल रेडिसन ब्लू में डेरा डाले हुए हैं, तो दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के विधायक बीएनआर और मुख्यमंत्री आवास में लगातार बैठकों और रणनीति बनाने में जुटे रहे.

 

मंगलवार शाम मुख्यमंत्री आवास में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक हुई, जिसमें 54 विधायक शामिल हुए. हालांकि स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो और माले विधायक अरूप चटर्जी बैठक में नहीं पहुंचे, लेकिन दोनों ने गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में मतदान का भरोसा दिया. बैठक के दौरान हुए मॉक पोल में बैद्यनाथ राम को 29 और प्रणव झा को 27 वोट मिले. इस नतीजे ने चुनावी चर्चाओं को और तेज कर दिया है.

 

बुधवार शाम मुख्यमंत्री आवास में एक और बैठक कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा. कांग्रेस विधायकों को एकजुट रखने के लिए प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी सिरी बेला प्रसाद, सांसद नासिर हुसैन और पर्यवेक्षक अजय शर्मा रांची में कैंप कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी रांची पहुंचने की संभावना है.

 

राज्यसभा चुनाव में पोलिंग और काउंटिंग एजेंटों की भी घोषणा कर दी गई है. कांग्रेस, जेएमएम, राजद और भाजपा ने अपने-अपने एजेंट तय कर लिए हैं. चुनावी जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग, अमान्य मतदान या अनुपस्थिति जैसे फैक्टर आखिरी समय में समीकरण बदल सकते हैं.

 

इन सबके बीच सबसे ज्यादा सुकून झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम के खेमे में दिखाई दे रहा है. विधानसभा का मौजूदा गणित उनके पक्ष में माना जा रहा है. वहीं दूसरी सीट के लिए राजनीतिक जोड़-तोड़, रणनीति और सतर्कता का दौर जारी है.

 

अब सबकी नजर गुरुवार को होने वाले मतदान और उसके नतीजों पर है. तब पता चलेगा कि यह रात किसके आंगन में चांदनी लेकर आई और किसके हिस्से अंधेरा छोड़ गई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही