Search

 
 
 

Giridih  News : गोपाष्टमी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, डीसी ने किया 129वें वार्षिकोत्सव का उद्घाटन

Giridih News : इससे पूर्व सुबह गौशाला परिसर में विधि-विधान के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना की गई. मेले के शुभारंभ के साथ ही पूरे इलाके में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला. यह मेला 26 नवंबर तक चलेगा.
 
उपायुक्त रामनिवास यादव

Giridih News : पचंबा स्थित श्री गोपाल गौशाला में मंगलवार देर शाम को 129वें वार्षिकोत्सव सह गोपाष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ. दस दिनों तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया.

 

 

इससे पूर्व सुबह गौशाला परिसर में विधि-विधान के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना की गई. मेले के शुभारंभ के साथ ही पूरे इलाके में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला. यह मेला 26 नवंबर तक चलेगा. उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि गोपाष्टमी भारतीय संस्कृति, आस्था और गौसेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. गौमाता की सेवा और संरक्षण हमारी सामाजिक व सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है.


इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का काम करते हैं. उन्होंने गौशाला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों से गौसेवा और पशु संरक्षण के प्रति जागरूक व जिम्मेदार बनने की अपील की. साथ ही अधिक से अधिक लोगों से मेले में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया.

 

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ धीरेंद्र कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप ढोकानिया, मेला संयोजक मुकेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष संजय भुडोलिया और सचिव प्रवीण बगड़िया समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे. समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है. मेला संयोजक मुकेश साहू ने शहरवासियों से परिवार के साथ मेले में पहुंचकर आनंद उठाने की अपील की.

 

मनोरंजन के साथ खानपान की भी व्यवस्था

मेले को लेकर गौशाला परिसर स्थित मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. बच्चों से लेकर बड़ों तक के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं. वहीं भूलभुलैया और मूर्ति घर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

 

मूर्ति घर में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के साथ हनुमान अंश फिल्म से जुड़े दृश्य भी प्रदर्शित किए गए हैं. इसके अलावा मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोग लजीज पकवानों का आनंद ले सकेंगे. दस दिनों तक चलने वाले इस मेले को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही