Search

 
 
 

Giridih News : पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी की पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार, बेटे वैभव ने दी मुखाग्नि

Giridih News : पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की पत्नी प्रभा शाहाबादी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं. प्रभा शाहाबादी लंबे समय से बीमार थीं. शुक्रवार दोपहर उनका निधन हो गया.
 
श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग.

Giridih News : गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की पत्नी प्रभा शाहाबादी (62 वर्ष) शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं. बरमसिया स्थित मारवाड़ी मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार हुआ. पुत्र वैभव शाहाबादी ने मुखाग्नि दी.

इसे भी पढ़ें


अंतिम यात्रा सुबह करीब 10.30 बजे शाहाबादी हाउस से निकाली गई. अंतिम यात्रा में परिजनों के अलावा भाजपा कार्यकर्ता, जाने-माने उद्योगपति सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे. सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.


विदित हो कि प्रभा शाहाबादी लंबे समय से बीमार थीं. शुक्रवार दोपहर उनका निधन हो गया. निधन की खबर मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए शाहाबादी आवास पर लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था. बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, उद्योगपति जयप्रकाश लाल, मोहन साव, अजय बागड़िया, राजू बागड़िया, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सहित अन्य गणमान्य लोगों ने आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही