Search

 
 
 

Giridih News :  सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, छत पर लगी आग

नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा वार्ड नंबर 10 में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक तीन मंजिला आवासीय भवन की छत पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.
 

Giridih : नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा वार्ड नंबर 10 में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक तीन मंजिला आवासीय भवन की छत पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. यह घटना सोलर सिस्टम में लगी लीथियम बैट्री में हुए धमाके के बाद हुई. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.


मिली जानकारी के अनुसार गृहस्वामी प्रदीप कुमार ने चार-पांच दिन पहले ही अपने घर की छत पर सोलर पैनल और लीथियम बैट्री आधारित सक्षम सोलर सिस्टम लगवाया था. बुधवार सुबह अचानक बैट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद छत से धुआं उठने लगा. 

 

धमाके की आवाज सुनकर घर के लोग घबरा गए. आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य छत पर पहुंचे. वहां देखा गया कि सोलर सिस्टम की बैट्री में तेज आ,ग लगी हुई है.घटना के बाद मोहल्ले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. 

 

स्थानीय लोगों और घरवालों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी व अन्य साधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और आग को फैलने से रोक लिया. इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया.

 

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण लीथियम बैट्री में धमाका हुआ, जिससे आग लगी. हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. घटना में लीथियम बैट्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, लेकिन किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग की जानकारी नहीं मिलती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही