Search

 
 
 

Giridih News :  व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर स्थिति में धनबाद रेफर

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिमरियाधौरा गांव में रविवार एक व्यक्ति पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. घायल व्यक्ति की पहचान सिमरियाधौरा निवासी मो मकसूद के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
 

Giridih : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिमरियाधौरा गांव में रविवार एक व्यक्ति पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. घायल व्यक्ति की पहचान सिमरियाधौरा निवासी मो मकसूद के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. 

 

परिजनों के अनुसार, मकसूद रोज की तरह सुबह भी वह मजदूरी करने गया था. देर शाम वह अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने अचानक पीछे से धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

 

जबकि मकसूद गंभीर रूप से घायल होकर रास्ते में गिर पड़ा. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल मो मकसूद को इलाज के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह लाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

 

इधर, मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि घटना के संबंध में अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की पहचान और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

 

श्याम किशोर महतो ने यह भी कहा कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.  फिलहाल पुलिस अपने स्तर से घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही