Search

 
 
 

Giridih News : डोंबी पहाड़ी के पास व्यक्ति की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

डुमरी प्रखंड क्षेत्र के बड़की बेरगी पंचायत अंतर्गत बासोकांडो टोला जमुनाबेड़ा स्थित डोंबी पहाड़ी के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान बासुदेव मंडल (बसगोहरा निवासी) के रूप में हुई है,
 

Giridh : डुमरी प्रखंड क्षेत्र के बड़की बेरगी पंचायत अंतर्गत बासोकांडो टोला जमुनाबेड़ा स्थित डोंबी पहाड़ी के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान बासुदेव मंडल (बसगोहरा निवासी) के रूप में हुई है,  

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है.

 

फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.  इसके साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की भी मांग उठाई है.

 

इधर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही