Search

Ranchi : मोहर्रम ड्यूटी के चलते टला ASI का प्रशिक्षण, अब 1 जुलाई से होगा

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा मोहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बलों की आवश्यकता को देखते हुए एएसआई (ASI) का प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. पहले जिन जवानों को 21/22 जून से प्रशिक्षण में शामिल होना था, उनकी योगदान तिथि बढ़ाकर अब 1 जुलाई 2026 कर दी गई है.
 
इसे भी पढ़ें...

पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार पुलिसकर्मियों को 8 सप्ताह के अधिछादन प्रशिक्षण के लिए झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, पदमा में योगदान देना था. लेकिन मोहर्रम के मद्देनजर राज्यभर में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की जरूरत को देखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया.

नए आदेश के तहत अब संबंधित सभी जवान 1 जुलाई 2026 को प्रशिक्षण केंद्र, पदमा में योगदान देंगे. पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही